हल्द्वानी। अस्पताल से मां की दवाई लेकर लौट रहे बाइक सवार युवक को 10 टायरा ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक के सिर के चीथड़े उड़ गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
रावतनगर बिंदुखत्ता निवासी जगमोहन सूंठा (39) पुत्र देवीदत्त बैंक की कैश वैन का चालक था। मंगलवार दोपहर एक बजे वह सुशीला तिवारी अस्पताल से मां के लिए दवा लेकर बाइक से घर लौट रहा था। रामपुर रोड पर मारुति कार शोरूम के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर से सड़क पर गिरे जगमोहन गिरे जगमोहन का सिर अनियंत्रित ट्रक के पहिये के नीचे आकर कुचल गया। सूचना मिलने पर टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया।
सीसीटीवी से चला ट्रक का पता… हादसे के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि ट्रक घटनास्थल से कुछ आगे खड़ा कर चालक भाग गया है। इस पर स्थानीय वाहन स्वामी टीपीनगर चौकी पहुंच गए। मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है। कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित 
