Haldwani News- हल्द्वानी में आज पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बाप बेटे और भाई बहनों को गिरफ्तार किया है। बाप बेटों को पुलिस ने 129 ग्राम स्मैक के साथ टीपी नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है, चौकी रामपुर के रहने वाले हैं और यह 129 ग्राम स्मैक के साथ हल्द्वानी की तरफ मोटरसाइकिल से आ रहे थे, जिन्हें पुलिस ने बेलबाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है।
एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि बाप का नाम गिरीश बाबू जिसकी उम्र 52 वर्ष है तो बेटे का नाम राजेश कुमार इसकी उम्र 28 वर्ष है, दोनों रामपुर से 129 ग्राम स्मैक लेकर हल्द्वानी की तरफ आ रहे थे, इनके द्वारा हल्द्वानी शहर के कई जगहों पर स्मैक की तस्करी की जानी थी, लेकिन पुलिस और एसओजी के टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, वही थाना बनभूलपुरा पुलिस ने 400 नशे के इंजेक्शन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए तीन तस्करों में से एक तस्कर महिला है जिनके द्वारा क्षेत्र में नशे के इंजेक्शन की बिक्री की जाती थी, पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए तीनों तस्करों का नाम असद वारसी, मोहम्मद समीर तो महिला अभियुक्त का नाम सोनम है, असद वारसी और सोनम सगे भाई बहन हैं, जिनके द्वारा काफी समय से नशे के इंजेक्शन की तस्करी की जा रही थी।
जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है, एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और आज दो अलग-अलग जगहों पर नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से नशे के तस्करों के हौसले जरूर पस्त होंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
