- बेकाबू होकर पेड़ से टकराई कार,हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
देहरादून- नैनीताल जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दिल्ली निवासी दंपती की मौत हो गई. हादसा कालाढूंगी के पास गड़प्पू क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार कार का अचानक टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के झिलमिल कॉलोनी निवासी मोहित पाल (पुत्र स्वर्गीय प्रमोद पाल) अपनी पत्नी प्रियंका पाल के साथ अपने गांव कालाढूंगी जा रहे थे. रात के समय जब वे गड़प्पू के पास पहुंचे, तो उनकी कार का एक टायर अचानक फट गया. टायर फटने से कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार में फंसे दंपती को निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर हल्द्वानी मोर्चरी भेज दिया है. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है. परिजनों के पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा. इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
यह हादसा फिर से सड़क सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े करता है. पहाड़ी इलाकों में तेज रफ्तार और वाहन की नियमित जांच न होना अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनता है. पुलिस ने भी वाहन चालकों से अपील की है कि वे गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें और लंबी यात्रा से पहले वाहन की जांच जरूर कराएं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना 
