देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जनपद में व्यापक बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत गठित टीमों ने शहर के विभिन्न बाजारों, औद्योगिक इकाइयों, होटल-ढाबों, वर्कशॉप और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में नाबालिग बच्चों की सघन तलाश और छापेमारी की।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि जनपद प्रशासन बाल श्रम उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। बच्चों से उनका बचपन और शिक्षा छिनने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में किसी भी प्रकार की अवैध बाल श्रम गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे अभियानों को आगे भी नियमित रूप से जारी रखा जाएगा। उन्होंने समाज से अपील की कि बाल श्रम की किसी भी सूचना को तत्काल जिला प्रशासन या संबंधित विभागों को उपलब्ध कराएं।
अभियान के दौरान थाना विकासनगर में 9 संस्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें मै० एबी फैब्रिकेशन और मै० न्यू भारत टायर पंचर में 2 बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया। थाना पटेलनगर में 12 संस्थानों पर कार्रवाई करते हुए 3 बाल श्रमिकों को बचाया गया, जबकि सहसपुर में 2 बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया। कुल मिलाकर 23 प्रतिष्ठानों में से 7 बाल श्रमिकों को सुरक्षित किया गया…और 7 प्रतिष्ठानों के संचालकों के खिलाफ संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
रेस्क्यू किए गए बाल/किशोर श्रमिकों का मेडिकल कराया गया और उन्हें बाल कल्याण समिति (CWC), केदारपुरम के समक्ष प्रस्तुत किया गया। टीमों ने मौके पर बाल अधिकार और श्रम कानूनों से संबंधित जानकारी भी प्रदान की। जिलाधिकारी ने दोहराया कि बच्चों के हाथ में भिक्षा कटौरा या औजार नहीं होना चाहिए….बल्कि केवल कलम होना चाहिए और प्रशासन बाल श्रम पर निगरानी बनाए रखेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया 
