cyber fraud

एसआईआर के नाम पर ठगों का नया ट्रेंड, उत्तराखंड को सतर्क रहने की अपील

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर कई राज्यों में ठगी के मामले सामने आए हैं। उत्तराखंड में भी अधिकारियों ने नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, उत्तराखंड में अभी एसआईआर शुरू नहीं हुआ है…और बीएलओ को किसी भी स्थिति में ओटीपी की आवश्यकता नहीं होती। बीएलओ द्वारा दिए गए एन्म्यूरेशन फॉर्म को भरकर जमा करना होता है। ऑनलाइन एसआईआर भरते समय भी ओटीपी आपको स्वयं भरना होता है।

साइबर पुलिस और चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि एसआईआर के नाम पर कोई भी कॉल या संदेश आए जिसमें ओटीपी मांगी जाए, तो वह ठगी है। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश सहित देश के 12 राज्यों में ठग इसी तरीके से लोगों के खाते खाली कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई

साइबर पुलिस ने कहा कि वे इस नए ठगी ट्रेंड पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। एसआईआर या उससे संबंधित किसी भी जानकारी के लिए नागरिक चुनाव आयोग के टोल-फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें