देहरादून: शादीशुदा व्यक्ति राकेश चंद ने खुद को रसूखदार बताकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ अवैध संबंध बनाए। युवती की शिकायत पर रायपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि राकेश पूजा-पाठ करवाने के बहाने उनके घर आने-जाने लगा। धीरे-धीरे उसने झूठी शान और बड़े सपने दिखाकर शादी का प्रस्ताव रखा। उसने दावा किया कि वह बिल्डर है और देहरादून व दिल्ली में कई फ्लैट और मकान हैं। युवती और उसके स्वजन उसके झांसे में आ गए और शादी के लिए तैयार हो गए।

कुछ समय बाद आरोपी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फरवरी 2021 से दिसंबर 2022 तक किराये के कमरे में रखा…जहां उसकी एक पुत्री हुई। अचानक राकेश का व्यवहार बदल गया और वह युवती और बच्ची को मायके छोड़कर फरार हो गया।
थानाध्यक्ष रायपुर गिरीश नेगी ने बताया कि युवती द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
