हरिद्वार: हरिद्वार शहर के कनखल क्षेत्र स्थित जमालपुर कला के पास सड़क किनारे कब्रिस्तान के नाले में एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
थाना प्रभारी मनोहर रावत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान नहीं पाए गए हैं इसलिए मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है। आसपास के लोगों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है…लेकिन अभी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

इसी बीच, सिडकुल क्षेत्र में भी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। युवक को परिजन अस्पताल ले गए…जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। थाना प्रभारी नितेश शर्मा की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
