रुद्रपुर – मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 10 अगस्त से 14 अगस्त तक राज्य के जनपदों चम्पावत, नैनीताल, एवं उधम सिंह नगर में कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं कहीं अत्यन्त भारी वर्षा के साथ-साथ कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौरे होने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं।
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के दृष्टिगत जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने आईआरएस से में नामित सभी कार्मिकों को हाई अलर्ट मोड में रहने, अपने–अपने कार्य क्षेत्र में बने रहने के आदेश दिए। इस दौरान कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोडेंगे अति आवश्यक कार्य होने पर ही जिलाधिकारी की संस्तुति उपरान्त ही मुख्यालय छोडे जाने की अनुमति प्रदान की जायेगी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाये रखने, किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान करने के आदेश दिए।
उन्होंने NH,PWD,PMGSY, ADB,WB आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खोलने की कार्यवाही करने के आदेश संबंधित अभियंताओं को दिए।
उन्होंने यह भी आदेश दिए कि समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे एवं बाढ के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रो से लोंगो को सुरक्षित आश्रय स्थलों पर भेजन हेतु पूर्व में ही आवश्यक प्रबन्ध एवं कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने आदेश दिए कि समस्त चौकी/थाने/अग्निशमन एवं आपात सेवाए भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेगें। डीएम ने इस अवधि में किसी भी अधिकारी एवम कर्मचारी के मोबाईल फोन स्विच ऑफ नहीं रखने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि आदेश का अनुपालन न किये जाने की दशा में आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
जिलाधिकारी ने आदेश दिए कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जायें। जिलाधिकारी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुये सावधानी एवं आवागमन में नियंत्रण बरता जाये। किसी भी आपदा की सूचना DEOC (जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र) के फोन नम्बरों 05944-250719, 250250 250823 टोल फ्री नं0-1077 पर तत्काल साझा की जाए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना 

