- धौते नज़र आए, जिलाधिकारी
- डीएम ने चखा थाल सेवा का स्वाद
Rudrpur News- जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क भोजन व्यवस्था ’’अतिथि सेवा’’ कैंटीन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कैंटीन में बने पकवान राजमा-चावल चावल को खाकर भोजन की गुणवत्ता को परखा। जिलाधिकारी ने खाने की गुणवत्ता सही पाए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले आगंतुकों को स्वच्छ माहोल में गुणवत्ता युक्त भोजन मिलता रहे।
कैंटीन में भोजन करने के उपरांत अधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से थाल धोकर साफ की। थाल धोकर जिलाधिकारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि कोई भी कार्य छोटा बड़ा नहीं होता है और प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता एवम सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि सप्ताह में कम से कम एक दिन भोजन का स्वाद लेते हुए भोजन की गुणवत्ता की जांच जरूर की जाए।
गौरतलब है कि जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले फरियादियों हेतु जिला कार्यालय में जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को निःशुल्क थाल सेवा ’’अतिथि सेवा’’ शुरू की गई है। इस दौरान उप जिलाधिकारी प्रत्युष सिंह, ओसी कलेक्ट्रेट मनीष बिष्ट ने थाल सेवा का स्वाद लिया। इसके साथ ही बाहर से आने वाले 28 आगंतुकों द्वारा निःशुल्क थाल सेवा का आनंद लिया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम जाफरपुर से पहुंची महिलाओं की आवास सम्बन्धी फरियाद सुनकर मौके पर ही उप जिलाधिकारी को भूमि का मौका-मुआयना कर भू-अभिलेखानुसार आवास हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उप जिलाधिकारी प्रत्युष सिंह, ओसी कलेक्ट्रेट मनीष बिष्ट, जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम सहित वैयक्तिक अधिकारी आनन्द विश्वकर्मा, कमलेश पंत आदि उपस्थित थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
