- किनसुर मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, पति पत्नी और बेटे की हुई मौत।
पौड़ी गढ़वाल- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां सतपुली इलाके में दिल्ली से लौट रहे परिवार की कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि पूरा का पूरा परिवार खत्म हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की जान चली गई। वहीं, हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया है।
पौड़ी जिले के यमकेश्वर विधानसभा विकासखंड द्वारीखाल के अंतर्गत किनसुर मोटर मार्ग पर ग्राम कोंदा के नजदीक मंगलवार सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे एक स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें पति-पत्नी व बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई । दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची जहां तीनों को निकाल कर एम्स अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि कार सवार लोग दिल्ली से अपने गांव कुठार गांव (पौड़ी गढ़वाल) जा रहे थे। तभी गुमखाल के पास द्वारीखाल में उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में परिवार खत्म हो गया,वहीं हादसे में तीन लोगों की मौत पर कुठार गांव में मातम पसर गया है।
थाना अध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि दुर्घटना में विनोद सिंह नेगी पुत्र सोहन सिंह नेगी उम्र 57 वर्ष चंपा देवी पत्नी विनोद सिंह व गौरव पुत्र विनोद सिंह नेगी उम्र 26 वर्ष की मौत हो गई। राजस्व उप निरीक्षक अमित ने बताया कि जिनका पोस्टमार्टम कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
मृतकों का विवरण:⤵️
विनोद सिंह नेगी, पुत्र सोहन सिंह (उम्र 59 वर्ष), निवासी कुठारगांव, पौड़ी गढ़वाल।
गौरव नेगी, पुत्र विनोद सिंह नेगी (उम्र 26 वर्ष), निवासी कुठारगांव, पौड़ी गढ़वाल।
चंपा देवी, पत्नी विनोद सिंह नेगी (उम्र 57 वर्ष), निवासी कुठारगांव, पौड़ी गढ़वाल।
इस बेहद दुखद औऱ दर्दनाक दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
