देहरादून: शहर के शांत कहे जाने वाले इलाक़े मसूरी रोड पर कुछ दिन पहले जो हुआ, उसने हर किसी को चौंका दिया। कार सवार कुछ युवकों ने चलती सड़क पर एक व्यक्ति पर गोली चला दी वजह? सिर्फ़ पैसे का लेन-देन नहीं….बल्कि टूटी हुई एक बहन की शादी और टूटा हुआ एक भाई का सब्र।
पुलिस ने इस सनसनीखेज़ मामले में राजपुर थाना क्षेत्र से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।

गिरफ्तार आरोपी हैं…
आसिफ कुरैशी उर्फ आशु
शुभम सती
शाहरुख हुसैन
इन तीनों को बड़ा मोड़, ओल्ड मसूरी रोड के पास से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
कहानी की शुरुआत — एक कर्ज़ और टूटा रिश्ता
राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराने वाले अमान चौधरी ने बताया कि 24 सितंबर की रात जब वह अपनी थार गाड़ी से सिनोला तिराहे की ओर जा रहा था…तभी एक अनजान कार ने रास्ता रोका और उस पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी गई।
जांच में सामने आया कि इस वारदात की जड़ें करीब एक साल पुरानी हैं। मुख्य आरोपी आसिफ कुरैशी ने अमान को 15.35 लाख रुपए उधार दिए थे। बार-बार मांगने पर भी पैसे वापस नहीं मिले। बात यहीं तक नहीं रुकी…इस देरी के चलते आसिफ की बहन की शादी टूट गई।
सूत्रों के अनुसार, यह बात आसिफ को इतनी गहरी लगी कि वह बदले की आग में जलने लगा। जब उसे खबर मिली कि अमान वापस देहरादून आया है, तो उसने अपने साथियों शुभम, शाहरुख और सोहेल के साथ मिलकर अमान को “सबक सिखाने” की योजना बनाई।
CCTV से पकड़ा सुराग, बड़ी कामयाबी
घटना के बाद पुलिस ने मसूरी रोड, सिनोला रोड, कैनाल रोड जैसे इलाकों में लगे 250 से अधिक CCTV कैमरों की जांच की। इसके अलावा स्थानीय मुखबिरों की मदद से पुलिस को सुराग मिला, और बड़ा मोड़ के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस को मौके से एक पिस्टल और कारतूस भी मिला…जिससे फायरिंग की गई थी। शुभम सती वही व्यक्ति है जिसने कथित तौर पर अमान पर गोली चलाई थी। घटना में एक और नाम, सोहेल, सामने आया है, जो फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
थाना राजपुर पुलिस का कहना है कि यह मामला सिर्फ आपराधिक नहीं, बल्कि भावनात्मक रूप से भी काफी पेचीदा था। पैसों का विवाद एक पारिवारिक त्रासदी में तब्दील हो गया और नतीजा हिंसा के रूप में सामने आया। वहीं अब आरोपियों के खिलाफ मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस का मानना है कि जल्द ही चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी ने युवाओं से मांगे तीन संकल्प, बोले- बड़ा लक्ष्य तय करो, नशे से दूर रहो और उत्तराखंड के लिए काम करो
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कार्मिकों को न्यूनतम वेतन एवं महंगाई भत्ते का लाभ देने के संबंध में शासन द्वारा लिया गया निर्णय
हल्द्वानी: बच्चों की पढ़ाई के लिए आगे आए अधिवक्ता दया सागर बिष्ट, पुनर्निर्माण तक निःशुल्क मिलेगी कक्षा
हल्द्वानी: बनभूलपुरा में हत्या से हड़कंप, घर के अंदर मिला युवक का शव
देहरादून : डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
उत्तराखण्ड वन विकास निगम में 200 स्केलर पदों पर भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, वन विकास निगम में 200 पदों पर भर्ती; इस दिन से भरें फॉर्म
उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े तबादलों की तैयारी, अफसरों की सूची बननी शुरू
मुख्यमंत्री युवाविद्यार्थी मंथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रुद्रप्रयाग डीएम विशालमिश्रा सम्मानित
नैनीताल: ज्योलिकोट पर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से हालकनामा मांगा, पेशी जारी रहेगी 
