Good news

उत्तराखंड से अच्छी खबर! पूर्व सैनिकों को अब इन राज्यों में उपनल के ज़रिए मिलेगा रोजगार, पढ़िए…

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। अब उन्हें रोजगार के अवसर सिर्फ उत्तराखंड में ही नहीं…बल्कि हरियाणा, दिल्ली, मणिपुर और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी उपनल (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड) के माध्यम से मिल सकेंगे।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि डायरेक्टोरेट जनरल रीसैटलमेंट (DGR) की मंज़ूरी के बाद अब उपनल को इन चार राज्यों में भी भर्ती के अनुबंध मिल गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बधाई) IPS बने नैनीताल के SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे

अब तक 15 राज्यों के साथ अनुबंध

उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट (सेनि) के अनुसार अब तक 15 राज्यों के साथ उपनल का अनुबंध हो चुका है। यह अनुबंध न केवल उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों को रोजगार प्रदान करता है बल्कि इससे 18% जीएसटी भी उपनल को प्राप्त होगा….जिससे संगठन आर्थिक रूप से भी सशक्त बनता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(दुखद) स्कूल की पेरेंट्स मीटिंग जा रही मां बेटियों को कार ने मारी टक्कर माँ बेटी की मौत

विदेशों में भी नौकरियों की संभावना

सैनिक कल्याण मंत्री ने यह भी कहा कि भविष्य में विदेशों में भी पूर्व सैनिकों को नौकरियों के अवसर मिल सकते हैं। इसके लिए विदेश मंत्रालय के साथ प्रक्रिया चल रही है।
योजना के तहत विदेशों में भेजे जाने वाले कर्मियों में 50% पूर्व सैनिक और 50% नागरिक पृष्ठभूमि के लोग होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पहाड़ की बेटी का कमाल!, इस जिले की पहली महिला डीएम बनीं डॉ. मोनिका राणा

पूर्व सैनिकों के लिए सम्मानजनक अवसर

यह पहल उन हजारों पूर्व सैनिकों के लिए राहत लेकर आई है जो रिटायरमेंट के बाद स्थिर और सम्मानजनक रोजगार की तलाश में रहते हैं। अब उन्हें दूसरे राज्यों में भी सुरक्षित, संगठित और सरकारी निगरानी में काम के अवसर मिलेंगे।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें