Uttarakhand News:एक बार फिर उत्तराखण्ड का नाम रोशन हुआ है। भारत ने हॉकी में पोलैंड को हराकर चैंपियन का खिताब जीता था। फाइनल में चंपावत के बॉबी धामी ने 2 गोल कर धमाल मचाया था। फील्ड हॉकी के सबसे छोटे और सबसे नए फॉर्मेट के पहले ही टूर्नामेंट में भारत ने जीत हासिल की है। अब बॉबी को भारतीय जूनियर हॉकी का उप कप्तान बनाया गया है। जिसके बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
गौरतलब है कि पिथौरागढ़ जिले के ग्राम कत्यानी के श्याम सिंह धामी के पुत्र बॉबी धामी टनकपुर (चंपावत) में अपने मामा एवं हॉकी कोच प्रकाश सिंह के संग रहते हुए अपने मामा से ही टनकपुर स्टेडियम में हॉकी की आधारभूत स्किल्स सीखी। बॉबी बचपन से ही काफी मेहनती व संघर्षशील खिलाड़ी रहा है। इसी मेहनत के दम पर आज वह भारतीय जूनियर हॉकी टीम हॉकी टीम का उप कप्तान बने है।, जो प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है, उनका चयन प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।
पहाड़ के सामान्य से परिवार से निकलकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम में जगह बनाना और अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम का उप कप्तान बनना पूरे राज्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उनके भारतीय पुरुष हॉकी टीम के उप कप्तान बनने पर उत्तराखंड के सभी खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 

