corona curfew in uttarakhand

उत्तराखंड- कोरोना कर्फ्यू में जल्द इस तरीके से ढील मिलने के आसार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में कोरोनावायरस कोविड-19 की दूसरी लहर धीरे-धीरे कमजोर पड़ती जा रही है गुरुवार को राज्य में पिछले 2 महीनों में सबसे कम संक्रमित मामले आए हैं। ऐसे में अब जल्द राज्य में लगे कोरोना कर्फ्यू (corona curfew in uttarakhand) से सरकार स्थानीय स्तर पर ढील दी सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नए महीने की शुरुआत बारिश से, 4 अप्रैल तक मौसम का पूरा अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार जल्द तहसील स्तर पर कोविड-19 कर्फ्यू (corona curfew in uttarakhand) में ढील दिए जाने के आसार नजर आ रहे हैं। राज्य में अभी 7 जिले 5 फ़ीसदी से कम संक्रमण वाले हैं। लिहाजा सरकार कम संक्रमित वाले तहसीलों में बाजारों को खोलने जल्द ढील दे सकती है ऐसा माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ऑफिस में शराब पीकर पहुंचा कर्मचारी, छापेमारी में पकड़ा गया

उधर शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल के मुताबिक मुख्यमंत्री द्वारा सभी जिला अधिकारियों से तहसील स्तर पर संक्रमण दर की रिपोर्ट भेजने को कहा गया है और उसी हिसाब से सरकार तहसील स्तर पर रियायत देने पर विचार करेगी। अगर इसी तरह कोरोना वायरस कोविड-19 की संक्रमण दर में कमी आती रही तो उम्मीद जताई जा रही है आने वाले सप्ताह से सरकार कर्फ्यू में रियायत करेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें