देहरादून : उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति को समर्पित पर्व इगास (बग्वाल) इस बार राजधानी दिल्ली में भी पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में देश की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।
कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। अमित शाह ने इगास पूजन में भाग लेकर सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं और उत्तराखंड की संस्कृति की सराहना की। इस दौरान विभिन्न वर्गों के लोग, संतगण, वरिष्ठ अधिकारी और समाजसेवी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
गांवों में इगास मनाकर नई पीढ़ी को सौंपें अपनी समृद्ध विरासत: महेंद्र भट्ट
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने राज्यवासियों को इगास पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी से अपील की कि वे राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष को यादगार बनाने के लिए अपने गांवों में पारंपरिक ढंग से इगास मनाएं।
उन्होंने कहा कि यह पर्व देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक समृद्धि और लोक परंपरा की दिव्यता का प्रतीक है। हम सबका यह नैतिक दायित्व है कि सदियों से चली आ रही इस परंपरा को हम नई पीढ़ी तक पहुंचाएं।
भट्ट ने बताया कि पार्टी के सभी सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता अपने-अपने गांवों के बूथ स्तर तक जाकर जनता के साथ इगास पर्व मनाएंगे। उन्होंने कहा कि वे स्वयं अपने गृह क्षेत्र चमोली जिले के ब्रह्मणथाला गांव में पर्व में शामिल होंगे…जबकि देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर होने वाले मुख्य समारोह में भी बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
