रामनगर (नैनीताल): नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो वायरल करने के सनसनीखेज मामले में रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी फरमान सहित तीन युवकों जीशान और शोएब — को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर शेष तीनों को ग्राम चिलकिया क्षेत्र से दबोचा गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल ने बताया कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस हर स्तर पर जांच कर रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की आपत्तिजनक या अश्लील सामग्री सोशल मीडिया पर साझा न करें…अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
