नैनीताल: हाईकोर्ट ने पंचायत सदस्यों के अपहरण मामले में मांगी विस्तृत रिपोर्ट।
नैनीताल- उत्तराखंड उच्च न्यायलय ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान 14 अगस्त की उस घटना जिसमें पांच सदस्यों के कथित अपहरण संबंधी स्वतः संज्ञान जनहित याचिका पर सुनवाई की। पूर्व के आदेश पर आज जांच अधिकारियों ने मामले की सील बंद रिपोर्ट पेश की। न्यायालय ने जांच अधिकारियों की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए 28 नवंबर तक सम्पूर्ण जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है। मामले की सुनवाई के लिए 28 नवंबर की तिथि तय की गई है।
शुक्रवार को हुई सुनवाई पर जाँच कर रहे चार आई.ओ.न्यायालय में पेश हुए। उनके द्वारा कहा गया कि मामले की जाँच चल रही है। उनके द्वारा घटना के दिन के चार मुकदमे दर्ज किए है। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।
आपकों बता दे कि बीते 14 अगस्त को न्यायालय ने नैनीताल के जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान पंचायत सदस्यो का अपहरण करने के मामले में स्वतः संज्ञान लिया और इसकी सुनवाई की। न्यायालय ने राज्य सरकार से कहा था कि मामले की स्वत्रंत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जो अभी तक पेश नहीं की गई है। जबकि चुनाव हुए ढाई माह का समय बीत चुका है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 

