लालकुआं-कोरोना महामारी में मौत के मुंह में समाने के बाद लालकुआ निवासी महेश भट्ट की फेसबुक आईडी से आए उसके कई फेसबुक मित्रों को पैसे मांगने के मेसेज ने सबको चौंका दिया। जिसमें अर्जेन्ट पैसे भेजने का निवेदन किया जा रहा था। हालांकि महेश भट्ट की मौत की सूचना पहले से ही पता चलने के कारण किसी ने भी उनको पैसे नहीं भेजे।
बता दे कि लालकुआ नगर के सबसे संपन्न एवं संस्कारवान परिवार में गिने जाने वाले मथुरा दत्त भट्ट की पत्नी मोहनी देवी की गत अप्रैल माह के 24 तारीख को कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई थी। उनकी मृत्यु हुए अभी एक सप्ताह ही बीता था कि धर्मपत्नी की सेवा में दिन रात अस्पताल में डेरा डालें घर के मुखिया मथुरा दत्त भट्ट भी कोरोना संक्रमण के चलते एक मई को अकाल मृत्यु के शिकार हो गये। जैसे ही पिता को भी उनके जेष्ठ पुत्र महेश भट्ट उम्र 50 वर्ष ने मुखाग्नि दी तो उसके बाद महेश भट्ट भी अस्वस्थ हो गये।
लंबे समय तक हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चलता रहा। जिसके बाद गुरुवार की तड़के महेश भी अपने परिवार को रोता बिलखता छोड़ कर चले गये। गुरुवार की प्रात: नगर के प्रमुख व्यापारी महेश भट्ट की मौत की सूचना पूरे नगर में फैल गई। तभी महेश के मित्र नगर के व्यापारी पवन आरोरा समेत कई फेसबुक मित्रों के पास उनका मेसेज आने लगा।
जिसमें काफी अर्जेट जरूरत होने पर पैसे मांगे जा रहे थे। लेकिन साइबर ठग के एसएमएस से पहले महेश की मौत की सूचना आने के चलते लोगों को समझते देर नही लगी की यह सब साइबर ठगी का मामला है। जिसके बाद समाजसेवी भुवन पांडे द्वारा मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों की दी गई। इधर अस्पताल में मौत के मुंह में समाए व्यक्ति के फेसबुक से मेसेज आने का मामला क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बना रहा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
