नैनीताल:- उत्तराखंड के नैनीताल में सड़क में भागते एक सौल (पोक्युपाइन) के जोड़े का सुंदर वीडियो बना है । कर्फ्यू के कारण जगह जगह जानवर सड़कों पर देखे जा रहे हैं । नैनीताल में राजभवन मोटर मार्ग में एक जीप के आगे आगे दौड़ता एक सौल का जोड़ा कैमरे में कैद हुए है ।बताया जा रहा है कि बुधवार की रात नैनीताल पुलिस का वाहन अपनी गश्त पर था ।
अचानक मार्ग में आकर्षक सौल का एक जोड़ा आ गया । बेहद सुंदर इस वन्यजीव की मस्त चाल ने गाड़ी में सवार लोगों को आकर्षित कर दिया और किसी ने उसका वीडियो बना दिया । गाड़ी की लाइट और साइरन सुनकर सौल के जोड़े ने सड़क के बीचोंबीच दौड़ लगा दी । काफी दूर तक सड़क में भागने के बाद सौल सड़क से रेलिंग पार करते हुए जंगल की तरफ निकल गया । किसी भी खतरे को भांपते हुए अपने जहरीले कांटे फैंकने वाले सौल के जोड़े ने किसी भी तरह से वार नहीं किया । डी.एस.बी.कॉलेज मार्ग में इनदिनों रात को सुनसान हो जाता है और गुलदार, घुरड़, कांकड़, भालू, उल्लू, सौल आदि जानवर देखने को मिल जाते हैं ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 


