उत्तराखंड में स्मैक ने अपनी जड़े जमा ली है। मैदान से लेकर पहाड़ तक स्मैक तस्करों ने अपना काला कारोबार फैला रखा है। युवा लगातार नशे की ओर बढ़ रहे है। विगत कुछ सालों से नशे का कारोबार उत्तराखंड तेजी से फैला है। अभी तक आपने युवा और किशोरों के स्मैक का लती होना सुना और पढ़ा होगा लेकिन अब एक ऐसा मामला पुलिस के सामने आया जिसे देखकर पुलिस भी चौक गई। एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में मैनेजर वर्क फ्रॉम होम में नशा करते पकड़ गया।
कोरोना महामारी के दौरान सैकड़ों लोग वर्क फ्रॉम होम अपने काम को निपटा रहे है। ऐसे में कई लोग इस दौरान नशे की ओर खींचे जा रहे है। पीलीकोठी क्षेत्र में स्मैक का सेवन करते हुए एक कंपनी मैनेजर को पुलिस ने पकड़ लिया। सडक़ के पास बाइक खड़ी कर उसे नशे की डोज लेते लोगों ने उसे देख लिया। इसकी सूचना लोगों ने मुखानी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मैनेजर व उसके दोस्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया। थाने में पूछताछ में युवक ने अपना परिचय बताया तो पुलिस भी हैरान हो गर्ई।

जानकारी देते हुए एसओ मुखानी सुशील कुमार ने बताया कि जज फार्म निवासी 25 वर्षीय युवक की बाइक सीज कर दी गई है। युवक के माता.-पिता को मामले से अवगत कराते हुए थाने बुलाया गया। जहां युवक ने भविष्य में नशीले पदार्थों से दूर रहने का संकल्प लिया। पुलिस ने युवक के माता.पिता को भी इस संबंध में सचेत किया है। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि काउंसलिंग के बाद उसे स्वजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती 
