उत्तराखंड: उधम सिंह नगर में फिर बदले पुलिस अधिकारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर में फिर बदले पुलिस अधिकारी।

ऊधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा ने जनहित व प्रशासनिक आधार पर कई उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के जारी किए आदेश।

आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से चार उपनिरीक्षकों को उनके नए कार्यस्थल पर भेजा गया है।

जारी सूची के अनुसार, उपनिरीक्षक होशियार सिंह को प्रभारी चौकी आदर्श कॉलोनी, कोतवाली रुद्रपुर से स्थानांतरित कर प्रभारी चौकी लोहियाहेड, थाना झनकईया भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान

उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह बिष्ट को पुलिस लाइन रुद्रपुर से प्रभारी चौकी आदर्श कॉलोनी, कोतवाली रुद्रपुर का दायित्व सौंपा गया है।

वहीं उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा को थाना झनकईया से स्थानांतरित कर थाना दिनेशपुर भेजा गया है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को प्रभारी चौकी रम्पुरा, कोतवाली रुद्रपुर से प्रभारी चौकी शिवराजपुर पट्टी, कोतवाली कुंडा में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR

एसएसपी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपने नए कार्यस्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें