गैरसैंण की कीर्ति ने हासिल किया 22वां स्थान
आनलाईन पढ़ाई की जगह किताबों से अभ्यास बना सफलता का माध्यम

गैरसैंण- विकासखंड गैरसैंण की कीर्ती बिष्ट ने उत्तराखंड हाईस्कूल परिषदीय परीक्षा में 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य स्तरीय सम्मान सूची में 22 वां स्थान हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है उनकी सफलता पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए कीर्ति के उज्जवल भविष्य की कामना की।
जेएसएनएसएन पब्लिक स्कूल की छात्रा ओर गैरसैंण नगर के अंतर्गत धुनारधाट बाजार की रहने वाली कीर्ति ने आठवीं तक की पढ़ाई एसजीआरआर गैरसैंण से पूरी कर जेएसएनएसएन स्कूल में एडमिशन लिया।अपनी सफलता को लेकर कीर्ति ने कहा की गुरूजनों के मार्गदर्शन ओर माता पिता के आशीर्वाद से यह संभव हुआ है।कीर्ती के पिता मोहन सिंह बिष्ट धुनारघाट में ही अपनी दुकान चलाते हैं,जबकि माता कविता देवी गृहिणी हैं।नियमित पढ़ाई करने वाली कीर्ति स्कूली पाठयक्रम को किताबों की ही मदद से पुरा करती है।जिसमें वो आनलाईन पढ़ाई की कम ही मदद लेती है ।आनलाईन पढ़ाई को लेकर कीर्ति ने कहा की किताबों से पढ़ाई के अभ्यास से ही विषय वस्तु को गहराई से समझा जा सकता है,जो लंबे समय तक समझ में रहती है।आगे की पढ़ाई को लेकर कीर्ति कहती हैं,कि इंटरमीडियट में फीजिक्स,कैमेस्ट्री ओर मैथस विषय की पढ़ाई करने के बाद डाक्टरी की तैयारी करेगी।
स्कूल की प्रधानाचार्या ममता नेगी ने कहा की कीर्ति मेहनतकश और अनुशासित छात्रा है।राज्य में स्थान प्राप्त करने से अपने माता पिता के साथ ही स्कूल का भी सम्मान बढ़ाया है।
कीर्ति की सफलता पर दर्जा राज्य मंत्री राम चंद्र गौड,नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी, प्रमुख शशी सौरियाल,पूर्व प्रमुख जानकी रावत ,पूर्व नपा अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट,पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र बिष्ट,हीरा सिंह फनियाल,दिनेश चंद्र गौड ने खुशी जताई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 
