UPSC CDS 2021 Result: उत्तराखंड के युवा लगातार प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। एक बार फिर उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ है। संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा में हल्द्वानी के हिमांशु पांडे ने आल इंडिया स्तर पर पहली रैंक पाकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। जिसके बाद हिमांशु का चयन भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के लिए हुआ है। हल्द्वानी निवासी हिमांशु बचपन से सेना में अफसर बनना चाहते थे। बेटे की उपलब्धि से परिवार खुशी का माहौल है। सीडीएस का फइनल रिजल्ट यूपीएससी की वेबसाइट upsconline.nic.in पर देखा जा सकता है।
बता दे कि शुक्रवार शाम जारी हुए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सीडीएस परीक्षा में देश में पहला स्थान पाने वाले हिमांशु की इंटरमीडिएट तक की शिक्षा हल्द्वानी के एबीएम स्कूल से हुई। 12वीं में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। इसके बाद उन्होंने स्व. विपिन चंद्र त्रिपाठी इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट अल्मोड़ा से बीटेक की शिक्षा प्राप्त की। हिमांशु इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ निरंतर सेना में जाने की तैयारी में जुटे रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 
