नैनीताल में होम स्टे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 35 अवैध और 123 बंद मिले
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिलेभर में चला सघन चेकिंग अभियान।
नैनीताल/हल्द्वानी 17 मई 2026 सूवि।
जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर रविवार को अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार राय के नेतृत्व में जिलेभर में होम स्टे चेकिंग अभियान चलाया गया।
जांच में अनेक होम स्टे ऐसे पाए गए जो होटल की तर्ज पर चलाए जा रहे हैं, जिन्हें किराए में दिए गए हैं।स्वामी बाहर रहते हैं। जबकि मानक एवं योजना के उद्देश्य हैं, कि स्वामी होमस्टे में ही रहेगा तथा घर का भोजन ही परोसेगा जिससे एक परिवार की आजीविका व रोजगार उसके होम स्टे से चले।
प्रशासन की संयुक्त टीमों ने विभिन्न तहसीलों और पर्यटन क्षेत्रों में संचालित होम स्टे इकाइयों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में बिना पंजीकरण संचालित, एवं किराए में किसी अन्य को देकर स्वयं स्वामी जिले से बाहर रहते व बंद पड़े होमस्टे पाए गए।
जांच में यह भी सामने आया कि बड़ी संख्या में होम स्टे का संचालन किराए पर हो रहा है जबकि वास्तविक मालिक कहीं और रह रहा है जो होम स्टे संचालन के नियमों के विरुद्ध है।
प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जिलेभर में कुल 238 होम स्टे का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 35 होम स्टे बिना वैध पंजीकरण के संचालित पाए गए, जबकि 123 होम स्टे मौके पर बंद अथवा मानक के विपरीत किसी अन्य को किराए में देकर होटल की तर्ज पर संचालित मिले।
तहसीलवार निरीक्षण में रामनगर क्षेत्र में 31 होम स्टे चेक किए गए, जिनमें 4 अवैध और 18 होटल की तर्ज पर संचालित व बंद व मानक के विपरीत मिले। कालाढूंगी में 20 निरीक्षणों के दौरान 4 अवैध और 9 किसी अन्य को किराए पर दिए व मानक के विपरीत पाए गए। लालकुआं में 3 होम स्टे की जांच में 1 मानक के विपरीत मिला। हल्द्वानी क्षेत्र में 5 निरीक्षणों के दौरान 2 अवैध होम स्टे संचालित पाए गए।
सबसे अधिक निरीक्षण नैनीताल क्षेत्र में किए गए, जहां 91 होम स्टे की जांच में 8 अवैध और 39 किसी अन्य को किराए में दिए जो होटल की तर्ज पर मानक के विपरीत मिले। श्री कैंची धाम क्षेत्र में 48 निरीक्षणों के दौरान 13 अवैध और 34 मानक के विपरीत पाए गए, जबकि धारी क्षेत्र में 40 निरीक्षणों में 4 अवैध और 22 मानक के विपरीत मिले।
निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर होम स्टे खाली मिले और कुछ संचालक मौके पर उपस्थित नहीं पाए गए,किसी अन्य को किराए पर दिए गए पाए गए, जिनके द्वारा होटल की तर्ज पर मानक के विपरीत पाए गए। प्रशासन ने यह भी पाया कि कई इकाइयों में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। कुछ होम स्टे में पार्किंग व्यवस्था नहीं थी, जबकि कई स्थानों पर किराया सूची और आवश्यक सूचनाएं प्रदर्शित नहीं मिलीं।
जिला प्रशासन ने सभी होम स्टे संचालकों को मानक के अनुरूप संचालित करने नियमानुसार पंजीकरण कराने, पर्यटकों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने और शासन द्वारा तय मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण एवं मानक के विपरीत संचालित हो रहे होम स्टे के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत
उत्तराखंड: WhatsApp पर पानी का बिल जमा करने का मैसेज आया है? लिंक खोलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में HCमें सुनवाई, अधिकारियों के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ कोर्ट
उत्तराखंड: सेना के ट्रक का ब्रेक फेल होते ही मची अफरा-तफरी, चपेट में महिलाएं आई
उत्तराखंड की संस्कृति को देश तक पहुंचाएंगे युवा, CM धामी ने हरियाणा जाने वाले दल को किया रवाना
देहरादून साइंस सिटी को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ की अतिरिक्त मदद, CM धामी ने जताया आभार
उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव रिजल्ट: कौन जीता, कौन हारा? देहरादून से नैनीताल तक देखें कॉलेजवार नतीजे
हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में मतगणना के दौरान बवाल, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने फाड़े मतपत्र
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शुरू, आर्यन बेलवाल बेलवाल आगे 
