उत्तराखंड: यहां युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड: पौड़ी में शनिवार शाम एक युवक पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई। गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, थलीसैंण थाना क्षेत्र के रौली गांव निवासी 40 वर्षीय वीरेंद्र सिंह पर गांव के ही आनंद सिंह ने कथित तौर पर पेट्रोल डाल आग लगाने का प्रयास किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची व घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। थानाध्यक्ष

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव रिजल्ट: कौन जीता, कौन हारा? देहरादून से नैनीताल तक देखें कॉलेजवार नतीजे

आपस के विवाद ने ले लिया हिंसक रूप, आरोपी फरार पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में दर्ज किया केस

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में मतगणना के दौरान बवाल, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने फाड़े मतपत्र

रविंद्र नेगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मामला आपसी विवाद से जुड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand: तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ दिया परिवार, हादसे में घायल गोविंद की इलाज के दौरान मौत

थानाध्यक्ष नेगी ने बताया कि हमले में वीरेंद्र सिंह करीब 45% झुलस गया। डॉक्टर ने बताया कि वह खतरे से बाहर है। उधर, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें