हल्द्वानी की नन्ही हर्षिका रिखाड़ी योगिनी बनी अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ की ब्रांड एंबेसडर (किड्स)
अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योग गुरु मंगेश त्रिवेदी ने जस गोविन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी की छात्रा रबड़ डॉल के नाम से मशहूर नन्ही हर्षिका रिखाड़ी को अभी तक योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, प्रतिभा, अनुशासन तथा बाल योग प्रेरणा के प्रति समर्पण को देखते हुए अपने महासंघ का ब्रांड एंबेसडर (किड्स) मनोनीत किया है।

इतनी कम उम्र में ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर हर्षिका के स्कूल एवं घर में खुशी की लहर है । हर्षिका के पिता भुवन रिखाड़ी माता मोनिका रिखाड़ी, कोच नीरज धपोला एवं गीता धपोला और हर्षिका के पूरे स्कूल प्रबंधन ने हर्षिका को ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर बधाई दी और सभी ने उज्वल भविष्य की कामना की।
अगर हर्षिका की उपलब्धि की बात की जाय तो हर्षिका ने 9 साल की उम्र में अभी तक योग के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर लगभग 50 मेडल अपने नाम कर चुकी है जिसमें 25 गोल्ड मेडल भी शामिल हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर दो बार योग रत्न अवार्ड, मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया प्राउड बुक ऑफ रिकॉर्ड, Top 21 indian inspireing yogis का अवॉर्ड, योगासन खेल रत्न अवार्ड, इत्यादि अपने नाम कर चुकी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 
