रामनगर- नैनीताल जिले में अधिकारियों की लापरवाही और नाफरमानी का यह कोई पहला मौका नहीं है, जब जिला अधिकारी ने एक्शन लिया है। इससे पहले भी अक्सर कई विभागों के अधिकारी जनता की समस्याओं को सुनने और उनके निवारण में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाते लिहाजा इसी तरह की शिकायतों पर एक्शन लेते हुए नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज सिंह ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दिनेश सैनी को सरकारी कार्यों में लापरवाही और आमजन की शिकायतों के चलते सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए है।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में जन शिकायत निवारण दिवस पर फरियादियों द्वारा सडक, पानी, शिक्षा, बीमारी ईलाज, प्रमाण-पत्र, मुआवजा, आर्थिक सहायता,मोबाइल नेटवर्क, भूमि संबंधित, विभिन्न प्रकार की पेंशन, रोजगार आदि से सम्बन्धित 89 समस्यायेें एवं शिकायतें दर्ज हुई। अधिकांश समस्याआंे का मौके पर निस्तारण करते हुये अवशेष समस्याओं, शिकायतों को जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसुनवाई मे पंजीकृत समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से निदान की बात कही ।
जनता दरबार मे ग्राम पीरु मदार के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दिनेश सैनी की सरकारी कार्यो मे लापरवाही एवं आम जनता द्वारा अत्यधिक शिकायत होने पर जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को निलंबित करने के आदेश दिए । श्रीमती धर्मा ग्राम पम्यापुरी , विधवा पेंशन, आगनबाड़ी कार्यकर्ती के संगठनों द्वारा ग्रीष्मकालीन कालीन अवकाश के संबंध में अपना आवेदन दिया जिस पर जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए , ग्राम करनपुरा धनपुर घासी से चंद्रबलम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर, अजीम खान वरिष्ठ आरटीआई कर्ता ढिकुली रामनगर ने आम के बगीचे को नष्ट कर अवैध कॉलोनी के निर्माण के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी रामनगर को तत्काल अवैध निर्माण को बंद करने के निर्देश दिए।
ग्राम डिम्मतपुर गेढियाल घर के पास जल की निकासी समस्या रखी जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को तत्काल कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। सुंदर सिंह एवं समस्त ग्राम वासियों ने उदयपुरी चोपड़ा रामनगर ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा 6 माह से क्षेत्र में कार्य न करने की बात कही जिस पर जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को संबंधित अधिकारी को तत्काल लंबित करने के आदेश दिए। इसी प्रकार शांतिकुंज जन कल्याण समिति के ग्राम सभा संयुक्त रुप से उदयपुरी चोपड़ा शांति कुंज कॉलोनी में नाली निर्माण, अमर सिंह रावत ग्राम उदयपुरी चोपड़ा भूमि विवाद के संबंध में, तीन माया देवी गृह क्लेश के संबंध में, पवन कुमार आर्य ग्राम आम आमडण्डा खत्ता माता पिता के देहात होने के उपरांत बेसहारा हुए बच्चों को सरकारी सुविधा दिए जाने की बात कही जिलाधिकारी ने आवश्यक व्यवस्था करते हुए बच्चों की पढ़ाई के लिए हरमन माईनर स्कूल भीमताल मे आवश्यक व्यवस्था कि जायेगी। इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा दो अनाथ बच्चों को भी मौके पर ही खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिए, ग्राम हरिपुरा छोई ने हैसियत प्रमाण पत्र, ग्राम देवीपुर बांसी टीला मैं खेतों में साल्वे नदी से हो रहे नुकसान को रोकने, आदि समस्याएं रही।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 

