पिथौरागढ़- पिथौरागढ़ जनपद उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है प्रणव सिंह रावल ने एनडीए की परीक्षा में 21 वी रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की। इसके लिए प्रणव रावल को उज्जवल भविष्य की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, उत्तराखंड के युवा युवतियों के लिए भी वह प्रेरणा स्रोत है। इनके पिता श्री प्रवीण सिंह रावल बेहतरीन शिक्षक है खेलकूद तथा अन्य क्षेत्र में भी छात्र छात्राओं को उनका भविष्य बनाने के लिए तन मन धन से समर्पित हैं। अगर हमारे शिक्षक शिक्षिकाएं अपने कर्म के साथ-साथ अपने बच्चों को भी सही दिशा निर्देशित करें तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी समिति की ओर से प्रणव रावल तथा उनके पिता श्री प्रवीण सिंह रावल शिक्षक नेता एवं परिजनों को बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं प्रणव की सफलता पर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
पिथौरागढ क्षेत्र के चार होनहार छात्रौ का चयन NDA मे होने पर सपरिवार आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाए। ।यूपीएससी एनडीए का अंतिम परिणाम घोषित हुआ जिसमें हमारे शहर पिथौरागढ के पहली मंजिल संस्थान से 4 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
AIR-21 प्रनव रावल, AIR 39 विवेक जोशी, AIR-121 जय कार्की, AIR-154 सचिन उपरारी को NDA में चयन की हार्दिक बधाई। साथ ही पहली मंजिल कोचिंग संस्थान के सम्पूर्ण स्टाप को बधाई ।
1- सचिन उपरारी S/O राजेंद्र सिंह – खतीगांव.
2- जय कार्की S/O विनोद कार्की – नयाल,पाँखु, बेरीनाग.
3- प्रणव रावल S/O प्रवीण सिंह रावल, गांव – पाताल भवनेश्वर.
4- विवेक जोशी S/O सुरेश चंद्र जोशी – खुनि गाँव
पहली मंजिल कोचिंग संस्थान से पिछले 6 सालों में 30 से अधिक छात्रों का NDA, CDS में सिलेक्शन हो चुका है। कोचिंग संस्थान के उत्कृष्ट शिक्षको को साधुवाद ये आपकी उच्च स्तरीय शिक्षा का परिणाम है जिसके लिए आप सभी बधाई के पात्र है।।👏🌷

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना 
