नैनीताल- जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में पूर्व मै उप जिलाधिकारी राहुल शाह नैनीताल की अध्यक्षता में परिवहन विभाग, पुलिस , अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, खाद्य सुरक्षा एवं वन विभाग की टीम गठित कर संयुक्त रूप से नैनीताल और नैनीताल के आस पास के मार्गों पर संचालित फूड वैनो का निरीक्षण पिछले माह किया गया था ।
जिसमे ज्यादातर फूड वैन बिना अनुमति के संचालित होते पाए गए। उप जिलाधिकारी द्वारा समस्त ऐसे फूड बैंक संचालकों को नोटिस जारी करते हुए अभिलेख प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके समाधान हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष कैंप आयोजित कर निर्धारित मानकों को पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए गए थे । किंतु ज्यादातर फूड वैन संचालकों द्वारा पर्याप्त अवसर दिए जाने के बावजूद भी निर्धारित मानक पूर्ण नहीं किये गए ।
इस क्रम में आज पुनः सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम उप जिलाधिकारी राहुल शाह के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन की टीम द्वारा विशेष अभियान चला कर नैनीताल हल्द्वानी रोड , नैनीताल भवाली रोड, कालादूंगी रोड से सभी अवैध रूप से खड़े फूड वैनों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मार्ग से बलपूर्वक हटा दिया गया ।
टीम द्वारा सभी फूड वैन संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है कि बिना अनुमति के फूड वैन ना लगाएं यदि अवैध रूप से लगाए पाए जाने पर वाहन को सीज करने की कार्रवाई अमल में आई जाएगी ।
अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी पुलिस विभा दीक्षित, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आलोक उनियाल, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि भट्ट, जिला पंचायत के अधिकारी और एन एच अधिकारी शामिल रहे ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सरकार से लेकर नेताओं तक पर बढ़ा दबाव, बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम के लिए 27 सितंबर को बड़ी रैली
हल्द्वानी: पेंशनभोगियों की मांगों को विधानसभा में उठाएंगे सुमित हृदयेश
मिशन 2027 से पहले BJP ने कसी कमर, गौलापार में 8 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
उत्तराखंड: यहां रक्षाबंधन से पहले भाई ने दो बहनों को मार डाला
अल्मोड़ा में जैविक और प्राकृतिक खेती का बनेगा बड़ा प्रशिक्षण केंद्र, 12.31 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा
किसान परिवार की बेटी ने बॉक्सिंग में मचाया धमाल, अब मिलेगा हिमालय रत्न; जानिए कौन हैं खुशी चंद
बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 30 अगस्त को रहें खास सावधान
बड़ी खबर: नेपाल में अचानक बाढ़ से भारी तबाही, 8 की मौत; भारत मे भी हाई अलर्ट
लालकुआं : (दुखद) समाजसेवी एवं युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का आकस्मिक निधन 

