तेजस तिवारी ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट में बटोरा पहला स्थान, उत्तराखंड का नाम किया रोशन
बिलो 1500 रेटिंग कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन, 9 में से 6 मैच जीते
हल्द्वानी | हल्द्वानी के दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 2 में अध्ययनरत तेजस तिवारी ने प्रथम अंडमान एवं निकोबार इंटरनेशनल ओपन फिडे रेटेड शतरंज टूर्नामेंट में बिलो 1500 रेटिंग श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है।
23 अगस्त से 28 अगस्त तक श्री विजया पुरम, पोर्ट ब्लेयर में आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत सहित श्रीलंका, नेपाल और अमेरिका के कुल 350 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच तेजस तिवारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 9 में से 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की।
तेजस की यह उपलब्धि न केवल उनके कठिन परिश्रम और प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि यह उत्तराखंड में शतरंज की बढ़ती लोकप्रियता और संभावनाओं का भी परिचायक है। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में उत्तराखंड का परचम लहराने वाले तेजस ने अपने जिले और राज्य को गौरवांवित किया है।
विद्यालय प्रशासन और परिवारजनों ने तेजस की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 
