Nainital News- नैनीताल के एक रिहायशी क्षेत्र में गुलदार की दहशत है गुलदार की वीडियो सी.सी.टी.वी.में कैद हुई है शनिवार की रात कैमरे में दिखा की 12:30 बजे एक चोर पैदल मार्ग से निकला जबकि उसके ठीक बाद 12:45 पर उसी मार्ग से एक गुलदार भी निकला।
नैनीताल के मल्लीताल स्थित रुकुट कंपाउंड में आए दिन पास के जंगल क्षेत्र से गुलदार आते रहता है। आए दिन गुलदार की धमक से इस क्षेत्र में लोगों का जीना दुभर हो गया है। गुलदार बेफिक्र होकर रिहायशी क्षेत्र को बाजार से जोड़ने वाले मुख्य पैदल मार्ग में घूमता देखा जाता है। शनिवार रात भी जब एक चोर की तलाश के लिए दीपक बोरा के घर के सी.सी.टी.वी.कैमरे फुटेज को खंगाला गया तो वीडियो में पहले चोर आया और उसके चंद मिनटों बाद गुलदार भी गुजरा ,चोर उस मार्ग से रात को ठीक 12:30 बजे निकला और वहीं से एक वयस्क खूंखार गुलदार 12:45बजे किसी शिकार की तलाश में निकला।
गुलदार उस मार्ग में इस तरह से गुजरता दिखा जैसे वो हररोज उस रास्ते का इस्तेमाल करता होगा। क्षेत्रवासी गुलदार के खतरे से न केवल भयभीत हैं बल्कि उनका कहना है कि होटलों व अन्य जगह काम करने वाले लोगों का रास्ता है और उन्हें सबसे ज्यादा खतरा है। उन्होंने कहा की इसकी सूचना वन विभाग को कई बार दे दी गई है, लेकिन अभीतक न तो गश्त हुई, न ही गुलदार को रिहायशी क्षेत्र से दूर भगाया गया और न ही क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया है ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
