उत्तराखंड: सीएम धामी ने 178 नए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित अर्थ एवं संख्या, कृषि एवं उद्यान तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के 178 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें अर्थ एवं संख्या विभाग के 117, कृषि विभाग के 12, उद्यान विभाग के 30 तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के 19 अभ्यर्थी शामिल हैं।

नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए ताकि उत्तराखंड को विकसित, आत्मनिर्भर और देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सके।

मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को यह भी समझाया कि गुणवत्तापूर्ण, विश्वसनीय और समयबद्ध आँकड़े ही योजनाओं की प्रभावी रूपरेखा, क्रियान्वयन और मूल्यांकन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि अर्थ एवं संख्या विभाग राज्य में डेटा संग्रह और विश्लेषण का मुख्य विभाग होने के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण है। सहायक सांख्यिकी अधिकारियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों के प्रभाव का आकलन कर तथ्यपरक फीडबैक उपलब्ध कराना होगा…ताकि समय पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में पिछले साढ़े चार वर्षों में 26,500 से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी सेवा में अवसर प्रदान किए गए हैं, जो राज्य के गठन के बाद पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल की तुलना में दोगुने से भी अधिक हैं। उन्होंने कहा कि नकल माफियाओं पर कड़ा प्रहार करते हुए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है…जिससे भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, गति और विश्वसनीयता सुनिश्चित हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, नई स्टार्टअप और उद्यमिता नीति, नई पर्यटन नीति, कृषि एवं फल उत्पादन तथा होम-स्टे जैसी योजनाओं के माध्यम से राज्य में रोजगार और स्वरोजगार के व्यापक अवसर सृजित किए गए हैं जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में रिवर्स माइग्रेशन के आंकड़ों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें