hathi

उत्तराखंड: माता-पिता संग स्कूटी पर जा रहे 12 साल के बच्चे को हाथी ने सूंड से पटक कर मार डाला

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: थानो वन रेंज के जंगल में आज शाम को एक दर्दनाक घटना घटी। कोठारी मोहल्ला जौलीग्रांट निवासी छठवीं कक्षा के छात्र कुणाल थापा (12) को हाथी ने अपनी सूंड से खींचकर पटक दिया…जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार छात्र अपने माता-पिता कमल और नीलम थापा के साथ स्कूटी पर कालू सिद्ध मंदिर की तरफ जा रहा था। घटना शाम करीब 4:15 बजे हुई। इस दौरान हाथी अचानक सामने आया और स्कूटी पर बैठे कुणाल को अपने नियंत्रण से बाहर पटक दिया। माता-पिता किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे।

हाथी वहीं खड़ा रहा….जिसके बाद कमल थापा ने पास में आग जलाकर हाथी को भगाया। घायल कुणाल को जौलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया…..लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पर भारी भीड़ जमा हो गई। माता-पिता और आस-पड़ोस के लोग घटना से बेहद टूट चुके हैं। पुलिस और वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें