हल्द्वानी (नैनीताल): अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर एमबी इंटर कालेज मैदान में सहकारिता मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री शांति मेहरा उपस्थित रहीं और उन्होंने कृषि विभाग की गोष्ठी का शुभारंभ किया।
गोष्ठी में डॉ. गीतांजलि बंगारी ने फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि और विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. कंचन नैनवाल ने प्राकृतिक खेती के महत्व और रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशकों के मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों आनन्दमणि भट्ट, शोभन सिंह और मत्स्य क्षेत्र के दीपक सती को 25,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। डॉ. दीपाली तिवारी, डॉ. ममता जोशी, अफरोज और डॉ. जितेन्द्र भाष्कर ने राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन, प्राकृतिक खेती मिशन और अन्य योजनाओं की जानकारी दी।
मलिका कला मंच के कलाकारों ने प्राकृतिक खेती के महत्व को उजागर करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। प्रगतिशील कृषक आनन्दमणि भट्ट ने अपने अनुभव साझा किए और किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के सुझाव दिए।
कार्यक्रम का समापन लोकगायिका ममता आर्या की प्रस्तुति और बच्चों के नृत्य कार्यक्रम के साथ हुआ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार 
