मुर्गा सप्लाई की आड़ में चल रहा था चरस का खेल, बड़े खिलाड़ी पकड़े गए..
नैनीताल/भीमताल : नैनीताल जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भीमताल पुलिस और एएनटीएफ कुमाऊँ की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुर्गा सप्लाई की आड़ में चरस की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.683 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पहाड़ी क्षेत्रों से चरस की खेप लाकर तराई क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। पुलिस ने खुटानी बैंड के पास चेकिंग के दौरान एक अल्टो कार और बोलेरो पिकअप को रोका। तलाशी में बोलेरो पिकअप से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी जंगल की ओर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अख्तर हुसैन निवासी भीमताल और विजय सिंह बिष्ट निवासी मुक्तेश्वर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी सीज कर दिया है। फरार आरोपी बच्चीराम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
