3 दिन का येलो अलर्ट… उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश-आंधी का खतरा
उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है, जबकि मैदानी इलाकों में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने अगले कुछ दिनों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम के सक्रिय रहने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार 19 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश देखने को मिल सकती है। राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की वर्षा या बादल छाए रहने के आसार हैं।
विभाग ने बताया कि पर्वतीय इलाकों में बादलों की सक्रियता बनी रहने से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। दूसरी ओर मैदानी क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है, हालांकि स्थानीय स्तर पर बादल और हल्की बूंदाबांदी से तापमान में कुछ राहत मिलने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 से 20 जून तक के लिए पर्वतीय जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने की संभावना है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका
जन्मदिन पर सीएम धामी से मिलने उमड़ा उत्तराखंड, फूल-मालाओं के साथ शुभकामनाएं देने पहुंचे लोग
दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मना रहे थे सीएम धामी, फिर ऐसा क्या हुआ कि आंखें नम हो गईं?
हल्द्वानी : न्यूनतम 15 हजार मासिक स्टाइपेंड की मांग को लेकर पैरामेडिकल छात्रों का शांतिपूर्ण आंदोलन जारी
सीएम धामी ने युवाओं से मांगे तीन संकल्प, बोले- बड़ा लक्ष्य तय करो, नशे से दूर रहो और उत्तराखंड के लिए काम करो
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कार्मिकों को न्यूनतम वेतन एवं महंगाई भत्ते का लाभ देने के संबंध में शासन द्वारा लिया गया निर्णय
हल्द्वानी: बच्चों की पढ़ाई के लिए आगे आए अधिवक्ता दया सागर बिष्ट, पुनर्निर्माण तक निःशुल्क मिलेगी कक्षा 
