टिहरी: टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के लसियाल गांव में पारिवारिक विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। छोटे भाई के साथ मारपीट कर उसके दोनों हाथ कटवाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी बड़े भाई और भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक जांच यूनिट को भी भेजा है। दोनों आरोपियों को 25 दिसंबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पीड़ित अंग्रेज सिंह बिष्ट (25), निवासी लसियाल गांव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 दिसंबर की रात उसका बड़ा भाई पूरब सिंह और भाभी अंजलि महाराष्ट्र से गांव पहुंचे थे। उसी रात दोनों उसके कमरे में आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित के अनुसार जब उसने खुद को बचाने के लिए भागने की कोशिश की, तो भाई ने भाभी से चाकू लेकर उस पर हमला कर दिया….जिससे उसके दोनों हाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह वह वहां से भागकर अपनी जान बचा पाया।
अंग्रेज सिंह ने बताया कि वह मदद के लिए रात में ही गांव में रह रहे कुछ नेपाली परिवारों के घर गया। सुबह होने पर वह अपने चाचा के घर पहुंचा, लेकिन वहां से भी कोई मदद नहीं मिल सकी। इसके बाद वह दिनभर घर में ही रहा। शाम के समय उसका भाई पूरब सिंह ही उसे इलाज के लिए बेलेश्वर अस्पताल ले गया।
पीड़ित का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि एक हाथ बच सकता है और प्राथमिक इलाज के बाद उसे पिलखी भेज दिया गया….जहां से हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाद में ऋषिकेश के एक बड़े अस्पताल में इलाज के दौरान उसके दोनों हाथ काटने पड़े।
पीड़ित ने यह भी बताया कि उसका परिवार में किसी से कोई पुराना विवाद या झगड़ा नहीं है। मामले में थाना प्रभारी अजय कुमार जाटव ने बताया कि पीड़ित की ओर से दी गई नामजद तहरीर के आधार पर आरोपी भाई पूरब सिंह और भाभी अंजलि को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 
