देहरादून: राजधानी देहरादून में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड सेना अधिकारी को शेयर बाजार में निवेश का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने किया संपर्क, खुद को बताया कंपनी अधिकारी की सहायक

पंकज विहार शिमला बाईपास रोड निवासी रिटायर्ड कर्नल सुरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक उन्हें “वर्तिका आनंद” नाम की महिला ने फोन कर संपर्क किया। उसने खुद को वेंचुरा सिक्योरिटीज लिमिटेड के सीईओ की सहायक बताया और शेयर बाजार में निवेश पर मोटे मुनाफे का भरोसा दिलाया।
व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए बनाया भरोसा
4 नवंबर 2025 को उन्हें व्हाट्सएप लिंक भेजकर “नेक्स्टजैन कैपिटल नेटवर्क” नाम के ग्रुप में जोड़ा गया। इस ग्रुप में करीब 148 सदस्य और कई एडमिन थे। रोजाना शेयर बाजार को लेकर सलाह दी जाती थी…जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ता गया।
वीआईपी ग्रुप और फर्जी ऐप का जाल
5 नवंबर को पीड़ित को एक अलग वीआईपी ग्रुप में जोड़ा गया। यहां निजी तौर पर निवेश की सलाह दी गई। साइबर ठगों ने उनसे “वेंटसेक प्रो” नाम का मोबाइल ऐप डाउनलोड करवाया और उसी के जरिए निवेश दिखाया गया।
11 लाख से ज्यादा की ठगी
धीरे-धीरे अलग-अलग किश्तों में रिटायर्ड कर्नल से 11.20 लाख जमा करवा लिए गए। जब उन्होंने पैसा निकालने की कोशिश की तो संपर्क टूट गया और उन्हें सभी ग्रुप से हटा दिया गया।
पुलिस जांच में जुटी
साइबर क्राइम कंट्रोल पुलिस के एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई है उनकी जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान कॉल, लिंक या निवेश योजना पर भरोसा करने से पहले पूरी जांच जरूर करें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
