देहरादून : राजधानी देहरादून के मांडूवाला-डूंगा रोड स्थित एक कैफे में देर रात महिला संचालक के साथ छेड़छाड़, गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि उधार में सिगरेट-तंबाकू देने से मना करने पर शराब के नशे में धुत युवकों ने हंगामा किया और बीच-बचाव करने आए लोगों पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता अंजली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 जनवरी की रात करीब 11 बजे कुछ युवक कार से आए और उधार में सामान मांगने लगे। मना करने पर वे गाली-गलौज करने लगे और कथित तौर पर महिला के कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर बाहर मौजूद ग्राहकों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि एक युवक ने लोहे की रॉड से एक ग्राहक के सिर पर वार कर दिया…जिससे उसे गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा। हालात बिगड़ते देख महिला ने खुद को और ग्राहकों को कैफे के अंदर बंद कर लिया और 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक पहले भी कई बार शराब के नशे में उधार मांगने आते रहे हैं और मना करने पर धमकी देते हैं। जाते समय भी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
मामले में प्रेमनगर थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी
हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की चपेट में आये पिता-पुत्री, बेटी की मौत
उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश
उत्तराखंड: सरकारी योजना से मिला 10 लाख का सहारा, पहाड़ में शुरू किया काम; अब हर महीने हो रही 60-70 हजार की कमाई
हल्द्वानी : इन इलाकों में 5 अक्टूबर तक रहेगी बिजली गुल
उत्तराखंड में अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देश, 27 अक्टूबर से परीक्षाएं
देहरादून : चंद्रमणि चौक में Hyundai शोरूम में भीषण आग, इलाके में हड़कंप
हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती 
