नैनीताल: नैनीताल में आयोजित विंटर कार्निवाल का द्वितीय दिवस बुधवार सांयकाल भव्य सांस्कृतिक संध्या के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार की ओर से 22 से 26 दिसंबर, 2025 तक आयोजित इस आयोजन का उद्देश्य शीतकालीन पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना, स्थानीय संस्कृति, लोककला और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना है।
सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुत लोक और आधुनिक कार्यक्रमों ने न केवल स्थानीय नागरिकों बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए पर्यटकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। पहाड़ की सांस्कृतिक खुशबू और आधुनिक संगीत के संगम ने नैनीताल को उत्सवमय माहौल से भर दिया, जहाँ दर्शक देर रात तक झूमते नजर आए।
इस अवसर पर माननीय उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों सहित जिलाधिकारी श्री ललित मोहन रयाल ने अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें बुके भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में लोक कलाकार गिरीश बरगली, इंदर आर्या और किसन महिपाल ने पारंपरिक लोकगीतों की भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ दीं। पंकज जीना की प्रस्तुति ने भी दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
उत्तराखण्ड के लोकप्रिय स्टार गायक पवनदीप राजन ने कुमाऊँनी और हिन्दी गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर समूचे वातावरण को संगीतमय बना दिया। स्टार नाइट में सुप्रसिद्ध पंजाबी बॉलीवुड कलाकार बी प्राक की ऊर्जावान प्रस्तुति ने कार्यक्रम को चरम पर पहुँचा दिया। उनकी प्रस्तुति ने युवाओं में उत्साह भर दिया और पूरा परिसर तालियों की गूंज से गूंज उठा।
धामी सरकार की यह पहल न केवल स्थानीय और राष्ट्रीय कलाकारों को मंच प्रदान कर रही है….बल्कि शीतकालीन पर्यटन को नई पहचान देने स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक दूरदर्शी प्रयास है।
विंटर कार्निवाल के माध्यम से नैनीताल निरंतर पर्यटन, संस्कृति और उत्सवों के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। कार्निवाल में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों और युवाओं की सक्रिय सहभागिता ने इसे यादगार बना दिया।
बुधवार की सांस्कृतिक संध्या में विधायक नैनीताल सरिता आर्या, दर्जा राज्यमंत्री शांति महरा, अध्यक्ष नगर पालिका सरस्वती खेतवाल, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, आयुक्त कुमाऊँ/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पर्यटक और क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी
हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की चपेट में आये पिता-पुत्री, बेटी की मौत
उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश 
