देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में निर्माणाधीन और प्रस्तावित रेल परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और पहाड़ी क्षेत्रों के समग्र विकास पर जोर दिया गया।
एस्केप टनल बनेंगी पैरेलल रोड
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि रेल टनलों के साथ बनने वाली एस्केप टनलों को भविष्य में समानांतर सड़कों (पैरेलल रोड्स) के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जाए। ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल लाइन में बनी एस्केप टनलों के उपयोग को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
कर्णप्रयाग से बागेश्वर तक विस्तार की संभावना
सरकार ने कर्णप्रयाग से बागेश्वर तक रेल लाइन विस्तार की संभावना पर भी अध्ययन करने के निर्देश दिए हैं…ताकि कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित हो सके।
टनकपुर–बागेश्वर रेललाइन को राष्ट्रीय परियोजना बनाने की पहल
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि टनकपुर–बागेश्वर रेल लाइन को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया जाए। इस परियोजना के तहत विभिन्न वैकल्पिक मार्गों पर भी विचार किया जा रहा है..जिससे अल्मोड़ा और सोमेश्वर क्षेत्र को जोड़ने की संभावना तलाशी जा सके।
रेलवे स्टेशनों के आसपास होगा पुनर्विकास
निर्माणाधीन रेलवे स्टेशनों के आसपास इंटीग्रेटेड प्लान तैयार कर स्थानीय बाजार विकसित किए जाएंगे। स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए विशेष प्रावधान होंगे। लोगों को होमस्टे और स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए हैं।
परियोजनाओं की प्रगति
बैठक में बताया गया कि ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना का लगभग 72.5% कार्य पूरा हो चुका है…जबकि टनल निर्माण का 95% से अधिक काम पूरा हो गया है। इस परियोजना में कुल 28 टनल बनाई जा रही हैं…जिनमें 16 मुख्य और 12 एस्केप टनल शामिल हैं। विभिन्न स्टेशनों का निर्माण धार्मिक और सांस्कृतिक थीम पर किया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी
हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की चपेट में आये पिता-पुत्री, बेटी की मौत
उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश
उत्तराखंड: सरकारी योजना से मिला 10 लाख का सहारा, पहाड़ में शुरू किया काम; अब हर महीने हो रही 60-70 हजार की कमाई
हल्द्वानी : इन इलाकों में 5 अक्टूबर तक रहेगी बिजली गुल
उत्तराखंड में अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देश, 27 अक्टूबर से परीक्षाएं
देहरादून : चंद्रमणि चौक में Hyundai शोरूम में भीषण आग, इलाके में हड़कंप
हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती 
