हरिद्वार: हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद के चलते गंभीर घटना सामने आई है। आरोप है कि एक महिला ने अपने प्रेमी और अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने पति और बहनोई पर जानलेवा हमला करवा दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए…जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लक्सर क्षेत्र के अकोढ़ा कला निवासी ब्रजेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका साला अरविंद कुमार मजदूरी के सिलसिले में लंबे समय से बाहर रह रहा था। हाल ही में घर लौटने पर उसे पता चला कि उसकी पत्नी का पड़ोस में रहने वाले किरायेदार रोहन से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी बात को लेकर घर में तनाव बना हुआ था।
शिकायत के अनुसार 22 दिसंबर को इस विवाद पर बातचीत करने के लिए अरविंद ने अपने बहनोई ब्रजेश कुमार और बहन को कनखल स्थित अपने आवास पर बुलाया। शाम के समय बातचीत के दौरान अरविंद की पत्नी उसे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी से बाहर ले गई। आरोप है कि इसी दौरान वहां पहले से मौजूद रोहन, उसकी पत्नी और अन्य लोगों ने मिलकर अरविंद और ब्रजेश पर हमला कर दिया।
हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव किया। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। अरविंद की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कनखल थाना प्रभारी मनोहर सिंह रावत ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पत्नी समेत पांच नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी
हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की चपेट में आये पिता-पुत्री, बेटी की मौत
उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश
उत्तराखंड: सरकारी योजना से मिला 10 लाख का सहारा, पहाड़ में शुरू किया काम; अब हर महीने हो रही 60-70 हजार की कमाई
हल्द्वानी : इन इलाकों में 5 अक्टूबर तक रहेगी बिजली गुल
उत्तराखंड में अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देश, 27 अक्टूबर से परीक्षाएं
देहरादून : चंद्रमणि चौक में Hyundai शोरूम में भीषण आग, इलाके में हड़कंप
हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड 
