नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में 121 करोड़ 52 लाख 46 हजार रुपये की लागत से 13 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इस दौरान 42 करोड़ 77 लाख 31 हजार रुपये की लागत से बनने वाली बहु प्रतीक्षित मेट्रोपोल सर्फेस पार्किंग का भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही 30 करोड़ 66 लाख रुपये की दो योजनाओं का लोकार्पण और 90 करोड़ 86 लाख 46 हजार रुपये की 11 योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।
लोकार्पण योजनाओं में प्रमुख है 29 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से सूखाताल झील का रिचार्जिंग जोन एवं टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्वाइंट के रूप में विकास। इसमें दो झीलों का निर्माण, उनके मध्य डक्ट, एयरेशन प्लांट, 9 दुकानें, शौचालय ब्लॉक, लिफ्ट और ट्रांजिट भवन तथा चारों ओर पैदल पथ का निर्माण शामिल है। हल्द्वानी में 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पुस्तकालय का पुनरुद्धार भी किया गया।
शिलान्यास योजनाओं में शामिल हैं:
बेतालघाट में 9 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से दूनीखाल-रातीघाट पाडली मोटर मार्ग पर प्री स्ट्रेस सेतु का निर्माण।
नैनीताल जिला मुख्यालय में 34 करोड़ रुपये की लागत से ऑटोमेटेड मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण।
रामनगर में 38 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से बहु मंजिला पार्किंग का निर्माण।
रामनगर के पेयजल नलकूपों में सर्वो वोल्टेज स्टेबलाइजर की स्थापना।
बेतालघाट में 60 लाख रुपये की लागत से लिफ्ट सिंचाई योजना।
हल्द्वानी, लालकुआं और कालाढूंगी में विभिन्न विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण और मरम्मत।
गोला नदी के दानीजाला में 28 लाख रुपये की लागत से रिवर क्रॉसिंग केबल का निर्माण।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ये सभी विकास कार्य नैनीताल के आधारभूत ढांचे को मजबूत करेंगे….पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाएंगे और रोजगार के अवसर सृजित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर तक जनसुविधाएं पहुँचाने के लिए निरंतर संकल्पबद्ध है और सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता युक्त होंगे।
इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, डॉ अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, नवीन वर्मा, मंडी परिषद के सलाहकार सदस्य मनोज जोशी, आयुक्त कुमाऊँ एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टी. सी. सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी
हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की चपेट में आये पिता-पुत्री, बेटी की मौत
उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश
उत्तराखंड: सरकारी योजना से मिला 10 लाख का सहारा, पहाड़ में शुरू किया काम; अब हर महीने हो रही 60-70 हजार की कमाई
हल्द्वानी : इन इलाकों में 5 अक्टूबर तक रहेगी बिजली गुल
उत्तराखंड में अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देश, 27 अक्टूबर से परीक्षाएं
देहरादून : चंद्रमणि चौक में Hyundai शोरूम में भीषण आग, इलाके में हड़कंप
हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती 
