हरिद्वार: अंकिता भंडारी केस को लेकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उनकी कथित पत्नी होने का दावा करने वाली एक्ट्रेस उर्मिला सनावर के बीच बातचीत का ऑडियो और वीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड की सियासत गरमाई हुई है।
भाजपा के एक बड़े नेता का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर धरना प्रदर्शन किया और जांच के बाद कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने हरिद्वार के बहादराबाद थाने में सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर द्वारा उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठे बयान व वीडियो फैलाए जा रहे हैं। धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा और रविदासी समाज की भावनाओं को ठेस लगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक और उर्मिला के बीच पुराना विवाद है और यह पूरी साजिश उनकी छवि धूमिल करने के लिए रची गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्य सामने आने पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उर्मिला को अपनी पत्नी मानने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि उर्मिला एआई जनरेटेड ऑडियो और वीडियो बनाकर उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में कांग्रेस का भी हाथ है।
वहीं उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया के जरिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने लिखा कि उनके चरित्र के बारे में गलत प्रचार किया जा रहा है और यदि जरूरत पड़ी तो ऑडियो और वीडियो को वायरल करने की चेतावनी भी दी।
पुलिस मामले की जांच में पूरी तरह से जुटी है और जैसे ही तथ्य सामने आएंगे….उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी
हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की चपेट में आये पिता-पुत्री, बेटी की मौत
उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश
उत्तराखंड: सरकारी योजना से मिला 10 लाख का सहारा, पहाड़ में शुरू किया काम; अब हर महीने हो रही 60-70 हजार की कमाई
हल्द्वानी : इन इलाकों में 5 अक्टूबर तक रहेगी बिजली गुल
उत्तराखंड में अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देश, 27 अक्टूबर से परीक्षाएं
देहरादून : चंद्रमणि चौक में Hyundai शोरूम में भीषण आग, इलाके में हड़कंप
हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर 
