उत्तराखंड: बी. के. सामंत का नया गीत “मासी बजार” हुआ रिलीज, सुनकर झूम रहे लोग
उत्तराखंड के प्रख्यात लोकगायक बी. के. सामंत एक बार फिर अपने नए गीत “मासी बजार” के साथ दर्शकों के बीच लौट आए हैं। यह गीत यूट्यूब पर लॉन्च होते ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। गीत के गायक, संगीत निर्देशक एवं गीतकार स्वयं बी. के. सामंत हैं, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज और उत्कृष्ट निर्देशन से इस गीत को एक अलग पहचान दी है।

गीत में अभिनेता हिमांशु आर्या और अभिनेत्री दीक्ष्या बडोनी ने बेहतरीन अभिनय करते हुए गीत के भावों को खूबसूरती से प्रस्तुत किया है। निर्देशन एवं कोरियोग्राफी मुबारक द्वारा की गई है, जबकि गीत के दृश्यों को डीओपी एवं एडिटर रोहन कपाड़ी ने शानदार तरीके से फिल्माया है। इस परियोजना के कार्यकारी निर्माता आलाप मेहर हैं।
लोकगायक बी. के. सामंत इससे पहले अपने चर्चित गीत “थल की बजारा” से उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश-विदेश में भी अपनी खास पहचान बना चुके हैं। पलायन, आपदा और लोकसंस्कृति जैसे संवेदनशील मुद्दों को अपनी लोकधुनों में पिरोने वाले सामंत लगातार अपनी विशिष्ट शैली से दर्शकों के दिलों में जगह बनाते आ रहे हैं। “मासी बजार” भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाता दिखाई दे रहा है और दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर रहा है।
गीत की शूटिंग उत्तराखंड के खूबसूरत स्थानों अल्मोड़ा और नैनीताल में की गई है।
लोक संस्कृति और संगीत प्रेमियों के लिए बी. के. सामंत का यह नया गीत एक बार फिर आनंद और गर्व का अनुभव कराता है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित हुए ये 19 शिक्षक
उत्तराखंड में शुरू हुई नंदा देवी की बड़ी जात, कुरुड़ से कैलाश रवाना हुई यात्रा
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को आ सकता है फैसला
उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा
उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई
BJP की बड़ी तैयारी, हल्द्वानी में 10 सितंबर को जुटेंगे 5 हजार पूर्व सैनिक; नितिन नवीन रहेंगे मौजूद 
