उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के सितारगंज क्षेत्र में आपसी मनमुटाव के चलते सगे जीजा ने खेत में गन्ना लोड करवा रहे साले पर दो राउंड फायर कर, गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। उधर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक गांव गागी गिद्धौर निवासी कुलदीप सिंह नानक सागर जलाशय के पास अपने खेत से ट्राली में गन्ना भरवा रहा था। दोपहर 2:00 बजे ग्राम रतनपुर फुलैया निवासी उनका जीजा बलजीत सिंह उर्फ सोनू अपने नौकर नत्थू के साथ खेत पर पहुंचा और साले कुलदीप पर पहले तलवार से वार करना शुरू कर दिया, अपने जीजा बलजीत से कुलदीप ने खुद को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह घायल हो गया। इस बीच जीजा ने कुलदीप पर 2 राउंड फायरिंग कर उसकी जान ले ली।

वही खुद को भी एक गोली मारकर घायल कर लिया। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर हड़कंप मच गया। वहां काम कर रहे मजदूर मौके से भाग गए। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही सब मौके पर पहुंचकर रोने भी लगने लगे। उधर पुलिस को भी घटना की जानकारी मिली तो पुलिस ने टीम सहित मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हत्या आरोपी बलजीत सिंह उर्फ सोनू को हिरासत में लेकर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है, साथ ही आरोपी के पास से मौका ए वारदात पर इस्तेमाल किया जाने वाला तमंचा भी अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
