ऋषिकेश- विगत 5 दिनों से गुमशुदा चल रही अंकिता भंडारी मामले मे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । पुलिस ने मामले में पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्या के बेटे रिजार्ट मालिक पुलकित आर्या समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने कई राज उगले हैं। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी। पुलिस और एसडीआरएफ जिला पावर हाउस के पास शक्ति नहर में तलाशी अभियान चला रही है।
रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी अंकिता
पौड़ी गढ़वाल ग्राम श्रीकोट नादलसूं निवासी अंकिता भंडारी (19 वर्ष) पुत्री उपेंद्र सिंह भंडारी गंगापुर स्थित विनन्तरा रिसॉर्ट ( में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी। बीती 19 सितंबर की सुबह अंकिता अपने कमरे में नहीं मिली। जिसके बाद उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
18 सितंबर को घुमाने ले गया था रिसार्ट का मालिक-
तहरीर में बताया गया है कि अंकिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मन बहलाने के लिए पुलकित आर्य और सौरभ उसे 18 सितंबर को दुपहिया से ऋषिकेश घुमाने ले गये थे, जहां से देर शाम को वह सभी रिसार्ट लौट आए थे। अगले दिन सुबह से अंकिता गायब है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। पिता से जानकारी की गयी तो पता चला कि वह गांव भी
नहीं गयी है।
एक महीने से रिसार्ट में काम कर रही थी अंकिता
पौड़ी की अंकिता भंडारी गंगा भोगपुर के एक रिसार्ट में रिशेप्सनिष्ट के रूप में एक महीने ही काम पर लगी थी। 19 साल की अंकिता भंडारी गंगा भोगपुर के वनन्तरा रिसार्ट से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब है। किसी अनहोनी की आशंका में पुलिस ने रिसार्ट पर ताला जड़ दिया है। राजस्व पुलिस से लक्ष्मणझूला थाने में मुकदमा ट्रांसफर हुआ है।
रिसेप्शनिष्ट थी अंकिता भंडारी
यमकेश्वर प्रखंड के राजस्व क्षेत्र गंगा भोगपुर स्थित वनन्तरा रिसार्ट में श्रीकोट ग्राम पट्टी नांदल्यूं पौड़ी गढ़वाल निवासी अंकिता भंडारी (19 साल) पुत्री वीरेंद्र सिंह भंडारी रिसेप्शनिष्ट के रूप में अभी कुछ समय पहले ही काम पर लगी थी। बताया जा रहा है कि 19 सितंबर की सुबह से अंकिता का कुछ पता नहीं है। पुलिस को रिसार्ट के संचालक पुलकित कुमार ने तहरीर दी है।
18 सितंबर को घुमाने ले गया था रिसार्ट का मालिक
तहरीर में बताया गया है कि अंकिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मन बहलाने के लिए पुलकित और सौरभ उसे 18 सितंबर को दुपहिया से ऋषिकेश घुमाने ले गये थे, जहां से देर शाम को वह सभी रिसार्ट लौट आए थे। अगले दिन सुबह से अंकिता गायब है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। पिता से जानकारी की गयी तो पता चला कि वह गांव भी नहीं गयी है।
अंकिता परिजन गंगा भोगपुर पहुंचे। उन्होंने जब रिसार्ट कर्मचारियों से पूछताछ की तो उन सभी के बयानों में विरोधाभाष मिला। जिसके बाद अंकिता के पिता ने रिसार्ट के संचालक, मैनेजर तथा एक अन्य कर्मचारी पर संदेह जताते हुए राजस्व उपनिरीक्षक को शिकायत दी थी। आखिरकार गुरुवार को जिलाधिकारी के आदेश पर यह मामला लक्ष्मणझूला पुलिस थाने में ट्रांसफर किया गया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल रिसार्ट पहुंचकर आवश्यक छानबीन की और रिसार्ट को सील कर दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर : रामनगर से देहरादून नई ट्रेन की जानिए टाइमिंग और स्टेशन
बागेश्वर में स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी क्लर्क गिरफ्तार
देहरादून : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी ने किया सीधा संवाद
हल्द्वानी : यहां प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 19 कमरों का ड्रीमलैंड रिसोर्ट सील
सीएम धामी सख्त, बोले- आपदा में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी; अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड: इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी
सीएम धामी ने तीन जिलों को दी बड़ी सौगात, बिजली, मंदिर और विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये किए मंजूर
अग्निवीरों को लेकर धामी सरकार का बड़ा फैसला, अब मिलेगा ये खास फायदा
उत्तराखंड के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! हर्रावाला रेलवे स्टेशन का बदला पूरा स्वरूप, अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
रामनगर-देहरादून के बीच जल्द शुरू होगी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन 
