Uttarakhand TET 2022 Result: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने आज UTET -2022 का परिणाम जारी कर दिया है। UTET -2022 प्रथम का रिजल्ट 19.54 व द्वितीय का 23.37 प्रतिशत रहा। अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण संख्या एवं पासवर्ड या अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि अंकित कर परीक्षाफल डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट www.uktet.com काम पर उपलब्ध है।
30 सितंबर को UTET -2022 की परीक्षा दो पाली में हुई थी। परीक्षा के बाद परिषद ने परीक्षा की आंसर की भी जारी की थी। दो महीने के भीतर परिषद ने रिजल्ट जारी कर दिया है। परिषद कार्यालय के मुताबिक UTET -2022 प्रथम में 29545 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 25092 ने परीक्षा दी थी। इसी तरह UTET -2022 द्वितीय में 30755 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 26294 परीक्षा में शामिल हुए।

परिषद की सचिव नीता तिवारी ने रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि UTET -2022 प्रथम में 4903 अभ्यर्थी व UTET -2022 द्वितीय में 6144 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हो पाए हैं। हालांकि हर बार की भांति इस बार भी रिजल्ट कम ही रहा। उन्होंने बताया कि प्रत्यावेदनों के निस्तारण के उपरांत दोनों परीक्षा ( UTET प्रथम व UTET द्वितीय) की अंतिम आंशर की भी वेबसाइट पर उपलब्ध है। विभागीय वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर भी परीक्षा परिणाम अपलोड किया गया है। यहां भी परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर 
