Deharadun News- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKsssc) द्वारा पेपर लीक प्रकरण में मुख्य आरोपी हाकम सिंह की 6 करोड़ की अवैध संपत्ति जल्द ही कुर्क की जाएगी। वहीं एसटीएफ ने कुर्की को लेकर जिलाधिकारी को नोटिस भेजा है।वहीं इसी कार्रवाई के तहत एसटीएफ अभी तक हाकम सिंह (Hakam Singh) की अवैध रूप अर्जित की गई करोड़ों रुपए की संपत्ति की रिपोर्ट तैयार कर चुकी है, राज्य सरकार से अनुमति मिलते ही एसटीएफ ने हाकम सिंह की 6 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल, सीएम पुष्कर सिंह धामी (cm dhami) के आदेश पर उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने सभी नकल माफियाओं के लिए एसटीएफ को सख्त से सख्त कार्रवाई का निर्देश दिये हैं।एसटीएफ (stf) के अनुसार हाकम सिंह ने uksssc भर्ती परीक्षाओं में धांधली कर करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति बनाई है, जिसका मूल्यांकन कर लिया गया है।
एसटीएफ ने हाकम सिंह की करीब 6 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट देहरादून को विस्तृत रिपोर्ट भेजी है।एसटीएफ (SSP) आयुष अग्रवाल ने बताया कि गैंगस्टर अधिनियम में धारा 14 में अभियुक्तों द्वारा अवैध कार्यों के द्वारा अर्जित चल-अचल संपत्ति को राज्य सरकार के पक्ष में जब्त करने का प्रावधान है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में एसटीएफ की टीम को भर्ती घोटाले में संलिप्त गिरफ्तार अभियुक्तों की संपत्ति की जांच के लिए टीमें रवाना की गई हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत
हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना 
