नैनीताल जिले के रामनगर में शनिवार चार फरवरी को उस समय सनसनी फैल गई, जब सांवल्दे पूर्वी नई बस्ती के समीप पास नदी किनारे एक व्यक्ति की लाश खून से लथपथ हालत में मिली। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रामनगर के सावलदे गांव निवासी रमेश चंद्र 50 पुत्र विशन राम काश्तकार है। वह रात में अपने खेत की चौकीदारी करते हैं। शुक्रवार शाम को भी वह घर से अपने खेत के लिए निकले तो शनिवार सुबह घर नहीं पहुंचे। इस बीच गांव के ही छात्र अपने स्कूल जा रहे थे। उन्होंने नदी किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा तो गांव के लोगों को सूचना दी।रमेश का सिर पत्थर से कुचला हुआ था। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजने की कार्रवाई की गई।

हालांकि अभीतक ये पता नहीं चल पाया है कि इस वारदात को किसने अंजाम दिया है. पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्यारों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं, सीओ भाकुनी की माने तो कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जल्द ही हत्यारों का पता लगाकर मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं, इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. साथ ही मृतक के घर में भी कोहराम मचा हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
